TopJankari
    Facebook Twitter Instagram
    TopJankariTopJankari
    • Home
    • Blogs
      • Business Ideas
        • Manufacturing
        • Stores
        • Printing
        • Packaging
      • Tech
        • Explained
        • How To
        • Information
      • General
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy
      • Terms and conditions
      • DMCA Policy
      • Disclaimer
    TopJankari
    Home»Business Ideas»Manufacturing»माला बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे | Mala Making Business Plan In Hindi
    Manufacturing

    माला बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे | Mala Making Business Plan In Hindi

    Adnan ShaikhBy Adnan ShaikhJune 26, 2022

    दोस्तो आज कल लोगो को मोती बहुत पसंद आते है और मोती से बनी फैशनेबल माला भी लोगो को काफी पसंद आने लगी है। भारत में यह फैशन ज्वेलरी का मार्किट marcGlocal के रिपोर्ट के अनुसार 2022 में अंत तक ₹656 बिलियन की होने वाली है तो आप यह मार्केट कितना बड़ा है और आने वाले समय में कितना बड़ा होने वाला है उसका अंदाजा लगा सकते है। आज इस आर्टिकल में को बताने माला बनाने का बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं?

    यह बिजनेस शुरू करने में आपको बहुत कम लागत होने वाली है और आने वाले समय में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है दोस्तों आप यह बिजनेस शुरू कर के महीने के लाखों रुपए तक आसानी से कमा सकते हैं और निवेश काफी कम होने वाला है तो आप अपने घर से भी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

    यह आर्टिकल में आपको माला के बिजनेस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी जैसे माला का बिजनेस कैसे शुरू करे?, माला का बिजनेस शुरू करने में कितना खर्च होगा?, माला बनाने के बिजनेस में कितना मुनाफा होगा, माला कहा बेचनी है? माला बनाने के लिए क्या क्या सामान की आवश्यकता होगी? यह सारे जवाब मिलेंगे।

    दोस्तो चलिए माला बनाने का बिजनेस के बारे में सारी जानकारी एक के बाद एक जानते है।

    यह भी पढ़े: हार्डवेयर स्टोर कैसे शुरू करे?

    Table of Contents

    • माला बनाने का बिजनेस क्यों शुरू करना चाहिए
    • माला बनाने का बिजनेस के लिए जरूरी दस्तावेज
    • माला बनाने के बिजनेस के लिए जरूरी मशीन
    • माला बनाने के लिए जरूरी मटेरियल
    • माला कैसे बनाए
    • माला बनाने के बिजनेस शुरू करने में कितना खर्च होगा
    • माला बनाने के बिजनेस शुरू करने से कितना मुनाफा होगा
    • माला को कहा बेचे
    • निष्कर्ष:
    • (FAQ) बार बार पूछे जाने वाले सवाल
      • माला बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे?
      • माला बनाने का बिजनेस शुरू करने में कितना खर्च होगा?
      • माला बनाने के लिए क्या क्या आवश्यक है?

    माला बनाने का बिजनेस क्यों शुरू करना चाहिए

    दोस्तो माला वर्तमान समय में काफी लोग पहन ने लगे है आजकल अमेजन जैसे मार्केटप्लेस में हजारों तरह की माला आपको देखने मिल जाएगी।

    माला बनाने का बिजनेस इसलिए शुरू करना चाहिए क्युकी यह बिजनेस दिन प्रति दिन बढ़ने वाला है क्युकी आज के समय में माला बनाने के लिए कई तरह के मटेरियल उपलब्ध है।

    माला बनाने में खर्च काफी कम आता है और उससे काफी ऊंचे दाम में बेचा जाता है। आप कितनी बेहतरीन माला बनाते है उसपे निर्भर करता है की आप उससे कितने में बेचेंगे।

    माला के बिजनेस के साथ साथ आप आसानी से मंगलसूत्र बनाने का बिजनेस भी शुरू कर सकते है और इसमें आपको कोई अधिक सामान की आवश्यकता भी नहीं होगी।

    अंत में इतना कहना चाहता हु की माला बनाने का बिजनेस शुरू करने के बाद आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

    माला बनाने का बिजनेस के लिए जरूरी दस्तावेज

    माला बनाने के बिजनेस के लिए वैसे तो आपको ज्यादा जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं अगर आप बड़े पैमाने पर करना चाहते तो जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा।

    आप जिस भी क्षेत्र में यह बिजनेस शुरू करना चाहते है तो वह क्षेत्र में कोई कानून या व्यापार के लिए नियम तो नही है उसके बारे में जानकारी जरूर से प्राप्त करले।

    यह भी पढ़े: नोटबुक बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे?

    माला बनाने के बिजनेस के लिए जरूरी मशीन

    दोस्तो माला बनाने के लिए आपको कोई भी मशीन की आवश्यकता नही है आपको कुछ कारीगर को काम पर रखना होगा जो आपके लिए माला बनाएंगे।

    शुरुआत में हम 2 या 3 ही कारीगर को काम पे रखेंगे जो हमारे लिए माला बनाएंगे। में आपसे यह सुझाव देना चाहता हु की आप माला बनाने के लिए महिला को भी रख सकते है जिन्हे काम की जरूरत है और आपको काम पैसे में माला बनाने वाले भी मिल जाएंगे।

    माला बनाने के लिए जरूरी मटेरियल

    माला में सबसे ज्यादा महत्व मटेरियल का है। माला बनाने के लिए कई तरह के मटेरियल मार्केट में मौजूद है। आपको अलग अलग तरह के मटेरियल खरीदने होंगे।

    • अलग अलग तरह के प्लास्टिक के मोती, फुल,स्टार आदि
    • धागा और पतले तार

    दोस्तो आपको माला बनाने में ज्यादा चीजों की आवश्यकता बिल्कुल नही है तो आपका खर्च भी काफी कम होगा।

    माला बनाने के लिए अलग अलग तरह के मोती, फुल धागे वगेरे उपलब्ध है जो वजन पर आप खरीद सकते है।

    यह मटेरियल आपको आपके क्षेत्र में भी मिल जाएगा इसके अलावा आप शुरुआत में अमेजन से भी खरीद सकता है जैसे आपका बिजनेस बढ़ता है तो फिर आप होलसेल में भी खरीद सकते है।

    आपको अगर यह प्लास्टिक के मोती और भी सामान खरीदना है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते है।

    अमेजन से मटेरियल खरदीने के लिए यह क्लिक करे

    माला कैसे बनाए

    1. माला बनाने के लिए जरूरी सारे मटेरियल ले आए।
    1. उसके बाद एक धागा या तार ले और उसके आगे सूई में लगादे
    1. यह करने के बाद अलग अलग तरह के प्लास्टिक के मोती आपके पास होंगे जो आपने Amazon से खरीदें होंगे।
    1. यह रंगबेरेंगी अलग अलग तरह के मोती को सूई और तार की मदद से जोड़ने लगे।
    1. आप अपने हिसाब से नई नई डिजाइन बना सकते है बीच बीच में अलग तरह के ज्वेलरी की चीज भी आप डाल सकते है।
    1. अंत में दोनो तरफ की एकसमान डिजाइन रखे और उससे मजबूत बांधले।
    1. अधिक तार या धागे को कैची की मदद से हता दे।
    1. आपकी माला तैयार हो चुकी है आप इसे पैक करके बेच सकते है।

    दोस्तो माला बनाने के लिए यूट्यूब पर कई तरह के विडियोज मिल जायेंगे और नई नई डिजाइन भी आपको देखने मिलेगी आप जरूर देखे।

    नीचे दिए गए वीडियो को देख कर आप अपनी पहली माला आसानी से बना सकते है।

    माला के अलावा आप मंगलसूत्र और कान के झुमके भी बना सकते है और यह झुमके माला के साथ जुड़कर काफी शानदार तरीके से बेचे जा सकते है।

    माला बनाने के बिजनेस शुरू करने में कितना खर्च होगा

    माला बनाने का बिजनेस शुरू करने में आपको ज्यादा खर्च नही होगा शुरुआत में आप हर मटेरियल 100-100 ग्राम ला सकते है।

    तार और धागे का खर्च भी काफी कम होगा आपको बस अगर आप कारीगर रखते है तो भी खर्च ज्यादा होगा और उसके अलावा कोई जगह पर आप किराए से यह बिजनेस शुरू करते है तो वो खर्च होगा।

    आप यह बिजनेस सिर्फ 4000 रुपए से भी शुरू कर सकते है। 

    यह भी पढ़े: कपड़े का डायपर बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे?

    माला बनाने के बिजनेस शुरू करने से कितना मुनाफा होगा

    वर्तमान समय E-commerce का है अगर आप अपने माला और आदि चीज ऑनलाइन बेचते है तो बहुत ज्यादा मुनाफा हो सकता है।

    आपको माला बनाने में कितना खर्च आएगा यह आप कैसी माला बना रहे है उसपर निर्भर करता है।

    आप किस तरह के मोती या ज्वेलरी उसमे डाल रहे है वो आपकी कीमत तय करता है।

    आप जो भी मटेरियल खरीद रहे है उसका पूरा ध्यान रखे और एक माला में कौनसा और कितना मटेरियल इस्तेमाल हो रहा है यह गौर करे जिससे आपको पता चलेगा की कुल एक माला बनाने में कितना खर्च होता है।

    आपको एक अंदाज से बताऊं तो जो माला 5 से 10 रुपए में तैयार होती है वो मार्केट में आसानी से 20 से 25 में बिकती है और होलसेल में 15 से 17 में भी बेचा जा सकता है।

    यह गिनती से आप अंदाज लगा सकते है की काम से काम आपको 30 से 50% जितना प्रॉफिट देखने मिल सकता है।

    माला को कहा बेचे

    दोस्तो माला बनाने का बिजनेस शुरू करने के बाद सबसे बड़ा यह सवाल आता है की माला को कहा बेच सकते है।

    वर्तमान समय ऑनलाइन सेलिंग का है आप Amzon-Flipkart जैसे प्लेटफार्म पर आसानी से बेच सकते है।

    इसके अलावा आप अपने विस्तार के मार्केट में होलसेल सेलर को भी आपका यह माला बेच सकते है।

    माला बेचने से पहले आपको उसकी बढ़िया पैकिंग करनी होगी तो आपकी माला की कीमत बाजार में ज्यादा मिलेगी।

    निष्कर्ष:

    दोस्तो यह आर्टिकल में आपको फैशन वाली माला का बिजनेस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। Indiaretailing के अनुसार भारत ने यह फैशन इंडस्ट्री 20% CAGR के साथ बढ़ रही है तो आप भी यह बिजनेस शुरू करते है तो आपको बहुत बड़े मार्केट में अपने माला को पहुंचने के बड़े अवसर है तो उम्मीद है आपको माला के बिजनेस के बारे में विस्तार से जानकारी जरूर मिली होगी। यदि आपको कोई सवाल है तो आप हमे नीचे कमेंट करके बता सकते है और यह बिजनेस आइडिया को आप अपने दोस्तो को जरूर शेयर करे यह तक यह आर्टिकल पढ़ने के लिए शुक्रिया।

    (FAQ) बार बार पूछे जाने वाले सवाल

    माला बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे?

    माला बनाने का बिजनेस आप घर से शुरू कर सकते है जिसमे आपको कुछ प्लास्टिक मटेरियल की आवश्यकता होगी जिससे हम आसानी से माला बनाकर बेच सकते है।

    माला बनाने का बिजनेस शुरू करने में कितना खर्च होगा?

    माला बनाने के बिजनेस को शुरू करने में आपको काफी कम निवेश की आवश्यकता होगी आप 5000 रुपए से भी यह बिजनेस शुरू कर सकते है।

    माला बनाने के लिए क्या क्या आवश्यक है?

    माला बनाने के लिए आपको धागा,तार और प्लास्टिक के या पत्थर के मोती आदि चीजे आवश्यक है।

    Spread the love
    Adnan Shaikh
    • Website

    मेरा नाम अदनान शेख है। में एक स्टुडेंट,ब्लॉगर और यूट्यूबर हूं। यह वेबसाइट के जरिए आपको टेक और बिजनेस आइडियाज से जुड़ी नई नई जानकारी देने की कोशिश करता हूं।

    Related Posts

    बिंदी पैकिंग का काम कैसे मिलेगा? | Bindi packing ka kaam kaise milega

    July 30, 2022

    Ghar baithe packing ka kam chahiye ऐसे मिलेगा

    July 25, 2022

    (आज ही मिलेगा ऐसे) साबुन पैकिंग का काम कैसे मिलेगा? | Sabun Packing ka Kaam kaise milega?

    July 23, 2022
    View 10 Comments

    10 Comments

    1. Pingback: जाली बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे? | How to start Chain Link Fencing Business in Hindi - TopJankari

    2. Pingback: सेंधा नमक का बिजनेस कैसे शुरू करे | How to start rock salt business in Hindi - TopJankari

    3. Pingback: सेंधा नमक का बिजनेस कैसे शुरू करे | How to start rock salt business in Hindi - TopJankari

    4. Pingback: डोम स्टीकर बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे? | Dome Stickers making Business Plan in hindi - TopJankari

    5. Pingback: जाली बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे? | How to start Chain Link Fencing Business in Hindi - TopJankari

    6. Pingback: Ghar baithe packing ka kam chahiye ऐसे मिलेगा - TopJankari

    7. Pingback: चप्पल बनाने का व्यापार कैसे शुरू करें | Chappal Banane ki machine ka price - TopJankari

    8. Pingback: [101+] New Best Part Time Business Ideas in Hindi | Part time Business ideas in India in hindi 2022 - TopJankari

    9. Pingback: Laghu udyog for womens | 20+ Best laghu udyog for womens in Hindi - TopJankari

    10. Pingback: बिंदी पैकिंग का काम कैसे मिलेगा? | Bindi packing ka kaam kaise milega - TopJankari

    Leave A Reply Cancel Reply

    Follow Us
    • Facebook
    • Instagram
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Twitter
    • YouTube
    Recent Posts
    • Realme Kis desh ki company hai? | Realme ka malik kaun hai
    • Joystick Kya hai | What is Joystick in Hindi
    • Vodafone me caller tune kaise lagaye | How to set caller tune in Vodafone Sim
    • WhatsApp Kitne Prakar Ke Hote Hai | WhatsApp Ke Prakar
    • Text Ko Voice Me Convert Kaise Kare | Text To Audio Converter
    Categories
    • Business Ideas
      • Manufacturing
      • Packaging
      • Printing
      • Stores
    • General
    • Tech
      • Explained
      • How To
      • Information
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy
    • DMCA Policy
    • Terms and conditions
    • Disclaimer
    © 2022 Topjankari.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.