फेंसिंग जाली बनाने के व्यवसाय में कितना खर्च लगता है?

आज इस आर्टिकल में जाली बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे? (How to start Chain Link Fencing Business), यह बिजनेस शुरू करने में कितना खर्च होगा, कौनसी मशीन की जरूरत होगी यह सारे सवालों के बारे में आपको संपूर्ण जानकारी मिलने वाली है। आप भी अगर जाली बनाने का बिजनेस शुरू करने में रुचि रखते है तो यह आर्टिकल अंत तक जरूर से पढ़े।

Credit: Pixabay

दोस्तो जाली आपने खेत खलियान,स्कूल,प्लॉट वगेरे जगह पर देखा होगा आप अगर यह जाली बनाने का बिजनेस शुरू करते है तो आप भी यह जाली बना कर महीने के लाखों रुपए तक कमा सकते है।

जाली बनाने का बिजनेस क्यों शुरू करना चाहिए?

घर की फेंसिंग प्लॉट या खेतो में सीमा के लिए ऐसी कई जगह इसका उपयोग होता है। इसका इतना व्यापक क्षेत्र है चैन लिंक फेंसिंग का, क्योंकि हर व्यक्ति अपने सीमा को सुरक्षित करना चाहता है। आप सब जानते हैं कि चाहे देश हो, विदेश हो सीमाओं को लेकर काफी विवाद होता है या हम सबके घर हो इसलिए हर व्यक्ति अपनी सीमाओं को सुरक्षित करना चाहता।

खेतों की बात करें तो बहुत सारे जानवर होते हैं जो खेत में आकर हमारे फसल को नष्ट कर देते हैं। इसलिए हमें कहीं ना कहीं खेत की सीमाओं में जाली बनानी पड़ती हैं। मुद्दे की बात की जाए तो जाली का ही भरपूर उपयोग होता है क्योंकि यह सस्ता भी होता है, टिकाऊ होता है इसलिए जाली की इतनी डिमांड है।

यह बात से आप अंदाजा लगा सकते है की हर घर,खेत,प्लॉट में यह जाली की आवश्यकता होती है इसके मुताबिक जाली के डिमांड हर जगह देखने मिलती है।

एक छोटा सा सुझाव देना चाहूंगा कि चेन लिंक बिज़नेस करने से पहले स्थानीय स्तर पर सर्वे करके देखें कि वहाँ के लोगों की डिमांड क्या है, किस क्वालिटी का चैन लिंक चाहते हैं, उस हिसाब से कुछ क्वालिटी का चैन लिंक का निर्माण आप करेंगे।

यह भी पढ़े: क्लॉथ डाइपर बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे?

जाली बनाने का बिजनेस के लिए जरूरी दस्तावेज / लाइसेंस

दोस्तो आप कोई भी बिजनेस शुरू करना चाहते हो आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आप जाली बनाने का व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड और आपका GST नंबर और आप स्थानीय नगर पालिका, नगर निगम या ग्राम पंचायत से आपको NOC लेनी है। बिजली विभाग से भी आप हेवी मशीन चलाने के लिए परमिशन की आपको आवश्यकता हो सकती है। आपकी स्थानीय स्तर पर जिला व्यापार उद्योग केंद्र से संपर्क करें जिससे अन्य कोई औपचारिकता हो तो कर लिया जाए।

जाली का बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी जगह

दोस्तो आपको जाली बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए 800-1000 वर्ग फुट जगह की आवश्यकता होगी। दोस्तो आप को ज्यादा जगह इसलिए चाहिए क्युकी आप कोई भी जाली बनाने का मशीन लोगे उससे रखना उसके बाद रो मटेरियल रखना और तैयार माल को रखने के लिए हमे काफी सारी जगह की आवश्यकता होगी।

जाली बनाने के लिए जरूरी मशीन

चैनलिंक मैन्युफैक्चरिंग की अगर हम बात करते हैं तो तीन तरह की मशीन होती है।

  • मैनुअल मशीन (Manual wire chain link fencing  machine)
  • सेमी ऑटोमेटिक मशीन (Semi automatic chain link fencing machine)
  • फूली ऑटोमेटिक मशीन (Fully automatic chain link fencing machine)

जाली बनाने की मशीन की कीमत?

जो मैनुअल मशीन (Manual wire chain link fence machine Price) है वो आसानी से आपका 50,000 से लेकर 1,50,000 के बीच मिल जाएगा। 

अगर हम बात करते हैं सेमी ऑटोमैटिक चैन लिंक (Semi automatic chain link fencing machine Price) बनाने वाली मशीनों की बात कर रहे हैं तो ये आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। 1,50,000 से लेकर 3,00,000 के बीच मिल जाएगी।

फुल ऑटोमेटिक मशीन (Fully automatic chain link fencing machine Price) की बात करें तो 10,00,000 से लेकर 5,00,000 के बीच आपको फुल्ली ऑटोमैटिक मशीन उपलब्ध हो जाती है तो आपका मशीनों का थोड़ा सा सर्वे करना पड़ेगा। मशीनों के बारे में जांच करनी पड़ेगी।

आप अगर मैनुअल मशीन खरीदते है तो आपको काफी कुछ चीजे खुद करनी होगी और काफी कर्मचारी भी रखने होंगे।

सेमी ऑटोमेटिक मशीन बढ़िया रहेगा अगर आप शुरू करना चाहते है तो और जैसे जैसे आपका बिजनेस बढ़ता है तो फिर आप और एक फुल्ली ऑटोमेटिक मशीन खरीद सकते है।

यह भी पढ़े: नोटबुक बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे?

जाली बनाने के लिए जरूरी कच्चा माल 

दोस्तो जाली बनाने के लिए मुख्तवे एक ही कच्चा माल है जिसकी हमे आवश्यकता होगी वो है G I वायर यह एक तार समान होता है जिसकी मदद से जाली बनाई जाती है।

Chain link wire price की बात करते है तो अलग अलग विस्तार में इसकी कीमत अलग अलग होती है। 20 से 30 जीएसएम वाला वायर आपको आसानी से 40 से 50 रुपए में मिल जाएगा। जितना ज्यादा जीएसएम वाला वायर होगा इतना मजबूत जाली बनेगी और कच्छा माल भी महंगा होगा।

जाली बनाने में कच्चा माल  कहां मिलेगा?

दोस्तो जैसे आपको बताया की जाली बनाने के लिए G I वायर मुख्य है तो यह कच्छा माल खरीदने के लिए आपको आपके क्षेत्र में जरूरी कोई न कोई सप्लायर मिल जाएगा आप इंडियामार्ट पे जाकर आसानी से सप्लायर को ढूंढ सकते है।

जाली बनाने के लिए जरूरी कर्मचारी

दोस्तो  जाली बनाने के बिजनेस में आपको कर्मचारी की आवश्यकता होगी अब आपको कितने कर्मचारी की आवश्यकता होगी वो आप कोनसा मशीन खरीदने वाले है और कितना प्रोडक्शन करना चाहते है उसपे निर्भर करता है।

आपको 2-10 कर्मचारी की आवश्यकता होगी जिससे आप अपना सामान इधर उधर करने से लेकर जाली बनाने तक का काम करेंगे।

तैयार जाली को कहां बेच सकते है?

  1. किसी भी हार्डवेयर स्टोर पर आसानी से बेचा जा सकता है।
  1. जहा खेती से संलग्न सामान बिकता है वहा जाकर उन्हें आप बेच सकते है जिससे वह और खेडूत भाईयो को बेच सके।
  1. जहा घर बनाने का सामान बेचा जाता हो वहा आप जाली को बेच सकते है।
  1. आपके विस्तार में जो स्कूल,कॉलेज आदि जगह से आपके पास खुद आर्डर मिलेंगे जो बड़े पैमाने पे होंगे।
  1. जाली का गवर्नमेंट सप्लाई तो बहुत ज्यादा होता है समय समय पर शासन द्वारा टेंडर भी निकाले जाते हैं जैसे वन विभाग हो गया रेलवे हो गया पीडब्ल्यूडी हो गया ऐसे बहुत सारे विभाग हैं जहा से टेंडर बाहर निकालते है वहा से बड़े आर्डर मिल सकता है।

यह भी पढ़े: माला बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे?

जाली बनाने का बिजनेस शुरू करने में कुल कितना खर्च होगा?

आप अगर जाली बनाने का बिजनेस शुरू करने का मन बना चुके है तो आपको बतादु की कुल कितना खर्च होगा।

  • मैनुअली मशीन के साथ अगर आप यह बिजनेस शुरू करना चाहते है तो 5,00,000 से 7,00,000 लाख रुपए जितना खर्च हो सकता है।
  • सेमी ऑटोमेटिक मशीन के साथ अगर आप यह बिजनेस शुरू करना चाहते है तो 8,00,000 से 10,00,000 लाख रुपए जितना खर्च हो सकता है।
  • फूली ऑटोमेटिक मशीन के साथ अगर आप यह बिजनेस शुरू करना चाहते है तो 25,00,000 से 30,00,000 लाख रुपए जितना खर्च हो सकता है।

दोस्तो यह एक बार का निवेश करने के अलावा आपको बिजली खर्च,कर्मचारी खर्च और मेंटेनेंस खर्च होगा जिसको आपको ध्यान में रखना है।

निष्कर्ष:

दोस्तो यह आर्टिकल के जरिए जाली बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करना है? (How to start Chain Link Fencing Business), से लेकर आपको जाली कहा कहा बेची जा सकती है वह सारी संपूर्ण जानकारी आपको देने की कोशिश की है तो उम्मीद है की आपको जाली बनाने के बिजनेस के बारे में सारी जानकारी जरूर मिली होगी यदि आपको कोई सवाल है या कोई दुविधा हो तो आप हमे नीचे कमेंट करके बता सकते है। आप यह आर्टिकल को अपने दोस्तो और अपने बिजनेस पार्टनर को जरूर शेयर करे यहां तक आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

(FAQ) बार बार पूछे जाने वाले सवाल

जाली बनाने की मशीन की कीमत?

जाली बनाने के 3 तरह के मशीन होते है मैनुअल,सेमी ऑटोमेटिक और फुल ऑटोमेटिक जिसकी प्राइस अलग अलग होती है जो 1,00,000 रुपए से शुरू होते है।

जाली बनाने का बिजनेस क्यों शुरू करना चाहिए?

खेत खलियान, स्कूल कॉलेज,प्लॉट,खेत हर सीमा को सुरक्षा की जरूरत होती है और हर जगह यह उपयोग में आती है उसके मुताबिक इसकी काफी डिमांड है तो आपको यह बिजनेस शुरू करना चाहिए।

चैन लिंक फेंसिंग मशीन प्राइस?

चैन लिंक फेंसिंग मशीन के प्राइस 1,00,000 रुपए से शुरू होते है और अलग अलग प्रकार के हिसाब से बढ़ते रहते है।
Article Source: YouTube