TopJankari
    Facebook Twitter Instagram
    TopJankariTopJankari
    • Home
    • Blogs
      • Business Ideas
        • Manufacturing
        • Stores
        • Printing
        • Packaging
      • Tech
        • Explained
        • How To
        • Information
      • General
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy
      • Terms and conditions
      • DMCA Policy
      • Disclaimer
    TopJankari
    Home»Business Ideas»नोटबुक बनाने का व्यापार कैसे शुरू करें? | Notebook Making Business In Hindi
    Business Ideas

    नोटबुक बनाने का व्यापार कैसे शुरू करें? | Notebook Making Business In Hindi

    Adnan ShaikhBy Adnan ShaikhJune 20, 2022

    दोस्तों आज हम जानेंगे की नोटबुक बनाने का व्यापार कैसे शुरू करें (Notebook Making Business In Hindi), नोटबुक बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करे?,दुनिया कितनी भी डिजिटल क्यों न होजाए,भले ही हाल में कुछ लोग नोटबुक के बजाय टेबलेट का इस्तेमाल करते है लेकिन नोटबुक का उपयोग कभी कम नहीं होगा।

    नोटबुक का इस्तेमाल स्कूल, कॉलेज,ऑफिस, बिजनेस हर जगह होता है।वर्तमान समय में काफी बड़ी बड़ी कंपनिया नोटबुक की मांग के चलते नोटबुक बनाने के व्यवसाय में आ चुकी है।

    भारत में पेपर नोटबुक का मार्किट Research and market के रिपोर्ट के अनुसार 2020-2026 में 6% CAGR के साथ बढ़ रहा है।

    आप भी अगर नोटबुक/कॉपी बनाने का व्यवसाय की शुरुआत करने वाले है तो आपको यह आर्टिकल में पूरी जानकारी मिलेगी जैसे के कॉपी बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करे?,नोटबुक बनाने का व्यवसाय शुरू करने में कितना खर्च होगा?, कॉपी बनाने के बिजनेस में कितना मुनाफा होगा और क्या क्या आवश्यकता होती है यह सब अंत तक आपको जानने मिलेगा।

    Table of Contents

    • नोटबुक बनाने के व्यवसाय की शुरुआत कैसे करें ? (How to start notebook making business?)
    • कॉपी की मांग कितनी है और मार्केट स्टडी 
    • नोटबुक बनाने के लिए आवश्यक मशीन
      • नोटबुक बनाने के लिए जरूरी प्रकार के मशीन 
    • Notebook making machine price (कॉपी बनाने वाली मशीन का खर्च)
    • नोटबुक बनाने के लिए रॉ मटेरियल 
      • नोटबुक बनाने के रो मटेरियल की कीमत
    • नोटबूक बनाने के व्यवसाय के लिए जरूरी दस्तावेज
    • नोटबुक कैसे बनाते है (Notebook Making Process)
    • नोटबुक की पैकिंग
    • नोटबुक बनाने के व्यापार में कुल खर्च
    • कॉपी के व्यापार में मुनाफा 
    • निष्कर्ष:
    • (FAQ) बार बार पूछे जाने वाले सवाल
      • कॉपी बनाने की मशीन कितने की आती है?
      • कॉपी बनाने का व्यापार कितने पैसे से शुरू किया जा सकता है?
      • नोटबुक के व्यापार में कितना मुनाफा होता है?

    नोटबुक बनाने के व्यवसाय की शुरुआत कैसे करें ? (How to start notebook making business?)

    कॉपी बनाने के बिजनेस (Notebook Manufacturing Business in Hindi) शुरू करने के लिए आपको पहले जगह का चुनाव करना होगा उसके बाद आपको मार्केट के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी।

    किस तरह की नोटबुक बाजार में ज्यादा बिकती है कितने पेज वाली,कितने रुपए वाली कॉपी लोग खरीदते है यह जानकारी प्राप्त करनी होगी कैसे जानकारी मिलेगी वो आपको जल्द ही बताऊंगा।

    मार्केट स्टडी के बाद आपको Notebook making machine खरीदनी होगी नोटबुक बनाने के लिए रॉ मैटेरियल की आवशयकता होगी कैसे और कहां से मिलेगा वो जानकारी भी आपको आगे मिलेगी।

    यह सब करने के बाद आपको नोटबुक बनाने के लिए कारीगर की आवशयकता होगी और उसके बाद नोटबुक बनाना शुरू होगा।

    आपको दोस्तो एक के बाद एक यह सारी जानकारी इसी आर्टिकल में प्राप्त होती रहेगी आप आगे पढ़ते रहे।

    कॉपी की मांग कितनी है और मार्केट स्टडी 

    नोटबुक बनाने का व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको कुछ चीजे को बारे में जानकारी लेनी पड़ेगी।

    • सबसे पहले आप अपना विस्तार की स्टेशनरी दुकानों पर जाए वहा जाके किस तरह की नोटबुक ज्यादा बिकती है वो पता करे।
    • अब यह पता करे को लोग ज्यादातर कितने रुपए वाली नोटबुक ज्यादा खरीदते है वो उनसे पूछे।
    • आपको यह सारी चीजे लिख लेना है जिससे आपको पूरे विस्तार का अंदाजा आजाए।
    • आपको यह सारी जानकारी अपने आस पास के सारे विस्तार में जाकर यह जानकारी जुटानी है।
    • यह सबके बाद कोई नोटबुक बनाने वाली फैक्ट्री की मुलाकात ले और उनके अनुभव से जाने।

    यह सारी चीजे अगर आप जान लेते है तो आप ने अपने मार्केट की बढ़िया स्टडी करली है अब आपको कौनसी कितनी कैसी नोटबुक बनानी है यह सभी जानकारी आपके पास है जिससे हमे आगे काफी आसानी होगी।

    यह भी पढ़े: चप्पल बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करे?

    नोटबुक बनाने के लिए आवश्यक मशीन

    दोस्तो आपको नोटबुक बनाने के लिए आपको अलग अलग प्रकार की Notebook making machine की आवशयकता होगी। Notebook making machine price भी अलग अलग होती है। 

    नोटबुक बनाने के लिए जरूरी प्रकार के मशीन 

    दोस्तो नोटबुक बनाके लिए कई प्रकार के मशीन है जिसके सूची नीचे है।

    1) पिनअप मशीन: यह मशीन के मदद से नोटबुक को पिनअप किया जा सकता है। कवर और पेज को पिन को स्टेबल करता है।

    2) एज स्क्वायर मशीन: यह मशीन नोटबुक को बढ़िया सा फिनिशिंग देने के लिए काम में आता है।

    3) डिस्क रूलिंग मशीन: यह मशीन के मदद से पेज के ऊपर लाइन खींची जाती है।

    4) पेपर कटिंग मशीन: यह मशीन की मदद से नोटबुक के लिए जो अधीक पेपर होता है उसको काट कर अलग कर दिया जाता है।

    यह चारो मशीन की आपको आवश्यकता होगी,अब जानते है Notebook making machine price क्या है?

    यह भी पढ़े: Amazon Franchise कैसे ले?

    Notebook making machine price (कॉपी बनाने वाली मशीन का खर्च)

    दोस्तो कॉपी का व्यापार (Notebook Making Business) में ज्यादातर राशि notebook making machine में ही खर्च होती है।

    मशीन की कीमत अलग अलग होती है जैसे मैनुअल मशीन सस्ते में आती है और ऑटोमेटिक मशीन महंगी आती है।

    आपको मशीन लेने के लिए 4-6 लाख रुपए लग सकते है।इससे कम में भी आपको Notebook making machine मिल जाएगा लेकिन वो मैनुअल होगी जिससे हम ज्यादा नोटबुक नही बना सकते है।

    आप अगर ज्यादा पैसा लगा पाए तो जरूर ऑटोमेटिक मशीन के साथ जाए जिससे ज्यादा कॉपी बना पाए और बेच पाए।

    मशीन की कीमत आपके इलाके में कितनी है और कहा मिलगी उसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पता लगा सकते है।

    यहां क्लिक करके मशीन खरीदे और मशीन के बारे में जाने

    नोटबुक बनाने के लिए रॉ मटेरियल 

    नोटबुक बनाने के लिए आपको विभिन्न प्रकार के रो मटेरियल की आवश्यकता होगी जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

    1. प्रिंटिंग इंक– दोस्तो यह प्रिंटिंग इंक की आवश्यकता पेज को ऊपर लाइन खींचने के लिए जरूरी होगी।
    1. पेपर की व्हाइट शीट– नोटबुक बनाने के लिया सबसे ज्यादा GSM व्हाइट पेपर शीट की आवश्यकता होती है और यही मुख्य रो मटेरियल है।
    1. ग्रे बोर्ड शीट– यह शीट की जरूरत नोटबुक के कवर बनाने के लिए होती है।आप अगर प्रिंटिंग वाले कवर बनाना चाहते हो तो वो भी मार्केट में आसानी से मिल जायेगा।
    1. ग्लू– ग्लू की मदद से कॉपी को कवर से चिपकाया जाता है।
    1. धागा– धागे के मदद से पेज और कवर की मजबूती के साथ जोड़ने के लिए इस्तेमाल होता है।
    1. पिन– पिन का उपयोग कवर और पेज को जोड़ने के लिए किया जाता है।

    यह कुछ रो मटेरियल की आपको आवश्यकता होगी जिससे आप नोटबुक बनाएंगे।

    नोटबुक बनाने के रो मटेरियल की कीमत

    दोस्तो नोटबुक बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पेपर है तो जीएसएम पेपर की कीमत क्वॉलिटी पे निर्भर करती है।

    आप को जीएसएम पेपर की कीमत 60 रूपए प्रति किलो से शुरू हो जाती है। 

    अगर आप को यह पेपर के बारे में और जानना है और कहा मिलेगा वो जानना है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

    यहां क्लिक करके नोटबुक बनाने के पेपर को खरीदे और जाने

    आपको कवर के लिए शीट की आवश्यक्ता होगी जो बाजार में 1 रुपए नंग के हिसाब से शुरू होता है। उसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

    यहां क्लिक करके कवर शीट को खरीदे और जाने

    नोटबूक बनाने के व्यवसाय के लिए जरूरी दस्तावेज

    वर्तमान समय में आप कोई भी बिजनेस करना चाहे तो आपको GST Registration कराना आवश्यक है। आपभी अपने बिजनेस का GST Registration कराले।

    इसके अलावा आप अपना कंपनी के नाम से ट्रेडमार्क ब्रांड का भी रजिस्ट्रेशन कराले जिससे आपका ब्रांड बन पाए।

    कोई और दस्तावेज की आवश्यकता तो नही है फिर भी आप अपने राज्य के किसी नियम कानून के वजह से कोई दस्तावेज के जरूरत तो नही ये जानकारी प्राप्त करले।

    नोटबुक कैसे बनाते है (Notebook Making Process)

    दोस्तो अब हम नोटबुक कैसे बनती है वो प्रक्रिया जनलेते है जिससे आपको कैसे नोटबुक बनानी है यह पता लग जाए।

    1. सबसे पहले हम नोटबुक का ऊपर का कवर बनायेंगे तो इसके लिए शीट होगी जो कॉपी का कवर का काम करेगी उससे अच्छी तरह से मोड़ कर कॉपी के जितना काट लिया जाता है।
    1. नोटबुक में लगने वाले पन्नो पे रूलिंग मशीन के मदद से उसपे लाइन खींची जाती है।
    1. यह करने के बाद जितने पेज हमे एक नोटबुक में लगने है उतने पन्ने उस कवर के बीच में लगादेना है।
    1. अब हम पिनिंग मशीन के मदद से नोटबुक के पन्ने और कवर को पिन करदेना है।
    1. नोटबुक को अब कटिंग मशीन के मदद से पिनिंग वाली बाजू को छोड़कर बाकी की तीनों साइड को अधिक पेपर को काट दिया जाता है। जिससे नोटबुक एक समान आकर की हो जाती है।
    1. आखिर में स्क्वायर मशीन की मदद से नोटबुक को बढ़िया फिनिशिंग टच दिया जाता है।

    यह कुछ 6 स्टेप्स में आसानी से नोटबुक तैयार हो जाती है।यह प्रक्रिया काफी आसान है आपभी आसानी से यह काम कर सकते है।

    आप जिससे मशीन लेंगे उससे भी Notebook Manufacturing Training ले सकते है।

    यह भी पढ़े: 101+ पार्ट टाइम बिजनेस कौनसे है?

    नोटबुक की पैकिंग

    दोस्तो कोई भी प्रोडक्ट हो उससे बिना पैकेजिंग के नही बेचना चाहिए नोटबुक को बनाने के बाद पैकेजिंग करना चाहिए।

    पैकिंग में आपको दो प्रकार की कर सकते है जैसे होलसेल मार्केट के लिए आप बड़े बड़े बंडल बनाए।

    आपकी फैक्ट्री पे रिटेल काउंटर के लिए आप 12 नंग का पेकिंग भी कर सकते है।

    नोटबुक की बिक्री बढ़ाने के लिए 12 नंग पर आप कुछ पेन या और स्टेशनरी फ्री में देकर अपनी बिक्री को बढ़ा सकते है।

    नोटबुक बनाने के व्यापार में कुल खर्च

    आपको एक बड़ी जगह की आवश्यकता होगी जो आप किराए पर भी ले सकते है और अगर आपकी खुदकी जमीन है तो आपको यह खर्च नही होगा।

    जगह का खर्च कितना होगा यह आप किस विस्तार में अपना नोटबुक बनाने का व्यवसाय शुरू करने वाले है उसपे निर्भर करता है।

    Notebook making machine 4-6 लाख के आस पास आपको मिल जाएगी

    शुरुआत में आप कम रो मटेरियल ले तो भी 50,000 से 1,00,000 रुपए से शुरूआत कर सकते है।

    आपको लेबर का खर्च होगा वो उसमे निर्भर करता है आप कितने लोगो को काम पर रखते है।

    दोस्तो आपको शुरुआत में खर्च ज्यादा लगेगा लेकिन समय के साथ आपका मुनाफा भी बढ़ता जायेगा

    कॉपी के व्यापार में मुनाफा 

    • नोटबुक बिजनेस में कमाई की बात करे तो 10-12 रुपए लागत आती है।
    • यह नोटबुक को बाजार मैं आसानी से 15-20 रुपए में बेच सकते है।
    • होलसेल में आप इसे 15 रुपए में बेच सकते है।
    • आपको इस नोटबुक के व्यापार में 25-30% मुनाफा देखने को मिलेगा।

    निष्कर्ष:

    दोस्तो आज इस आर्टिकल में हमने आपको नोटबुक बनाने का व्यापार कैसे शुरू करे? (How To Start Notebook Manufacturing Business in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देने की कोशिश की है इसके अलावा आपको Notebook making machine price कितना होगा और नोटबुक व्यवसाय में मुनाफा कितना होगा और भी कई जानकारी आपको दी है।

    भारत में IndianRetailer के रिपोर्ट के मुताबिक 4000 करोड़ रुपए का स्टेशनरी मार्केट है तो आपको अंदाजा आगया होगा की यह इंडस्ट्री कितनी बड़ी है और आने वाले समय में कितनी बढ़ने वाली है।

    दोस्तो उम्मीद है की आपको कॉपी बनाने का व्यापार (Notebook Manufacturing Business in Hindi) के बारे में जानकारी मिली होगी यदि आपको कोई प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और यह आर्टिकल को जरूर शेयर करे यह तक यह आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

    (FAQ) बार बार पूछे जाने वाले सवाल

    कॉपी बनाने की मशीन कितने की आती है?

    कॉपी बनाने की मशीन की कीमत ( Notebook Making Machine Price) 4-6 लाख रुपए तक की आती है।

    कॉपी बनाने का व्यापार कितने पैसे से शुरू किया जा सकता है?

    कॉपी बनाने का व्यवसाय अंदाजन 10 लाख रुपए से शुरू किया जा सकता है इसमें कई सारी चीज़ों पे यह निर्भर करता है जैसे मशीन,जगह वगेरे

    नोटबुक के व्यापार में कितना मुनाफा होता है?

    नोटबुक बनाने के व्यापार में 25-30% जितना मुनाफा होता है।

    Spread the love
    Adnan Shaikh
    • Website

    मेरा नाम अदनान शेख है। में एक स्टुडेंट,ब्लॉगर और यूट्यूबर हूं। यह वेबसाइट के जरिए आपको टेक और बिजनेस आइडियाज से जुड़ी नई नई जानकारी देने की कोशिश करता हूं।

    Related Posts

    बिंदी पैकिंग का काम कैसे मिलेगा? | Bindi packing ka kaam kaise milega

    July 30, 2022

    Ghar baithe packing ka kam chahiye ऐसे मिलेगा

    July 25, 2022

    (आज ही मिलेगा ऐसे) साबुन पैकिंग का काम कैसे मिलेगा? | Sabun Packing ka Kaam kaise milega?

    July 23, 2022
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Follow Us
    • Facebook
    • Instagram
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Twitter
    • YouTube
    Recent Posts
    • Realme Kis desh ki company hai? | Realme ka malik kaun hai
    • Joystick Kya hai | What is Joystick in Hindi
    • Vodafone me caller tune kaise lagaye | How to set caller tune in Vodafone Sim
    • WhatsApp Kitne Prakar Ke Hote Hai | WhatsApp Ke Prakar
    • Text Ko Voice Me Convert Kaise Kare | Text To Audio Converter
    Categories
    • Business Ideas
      • Manufacturing
      • Packaging
      • Printing
      • Stores
    • General
    • Tech
      • Explained
      • How To
      • Information
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy
    • DMCA Policy
    • Terms and conditions
    • Disclaimer
    © 2022 Topjankari.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.